के. एम. जोसेफ
इस बुलेटिन में गहन समुद्र मत्स्यन स्टेशन, मुम्बई द्वारा गुजरात महाराष्ट्र तट के समीप उसके प्रारंभ से 1973 तक संचालित समन्वेषी बोट्टम ट्रॉलिंग का परिणाम की चर्चा की गई है। अक्षांश 15˚ उ और 23˚उ तथा 67 पू. तथा 74 पू. के बीच क्षेत्र में बड़ी संख्या में विविध प्रकार एवं आकार के ट्रॉलरों को समन्वेषी ट्रॉलिंग के लिए नियुक्त किए थे। पकड़ संयोजन यह दर्शाता है कि अध्ययन किए गए क्षेत्र में विविध महत्वपूर्ण वाणिज्यिक प्रजातियां है। समन्वेषी मत्स्यन का एक मुख्य उद्देश्य संसाधनों का तुलनात्मक प्रचुरता निर्धारित करना था। गहराई द्वारा सभी क्षेत्र के लिए प्रचुरता सूची बनाई गई है। वर्ष में एक बार पोतों के नौ किस्म द्वारा छह क्षेत्रों में पकड़ के मौसमी परिवर्तन ग्राफीय फार्म में दिया गया है। महाद्वीपीय छज्जा क्षेत्र में अध्ययनार्थ उपलब्ध तलमज्जी मछली के स्थायी स्टॉक को निर्धारित करने में प्रयास किए गए। यह अनुमान है कि महाराष्ट्र तट से दूर 23-50 मी. गहराई क्षेत्र से तलमज्जी संसाधनों का संभाव्य मात्स्यिकी लगभग 1,20,000 टन है, जबकि गुजरात में यह कम है। महाराष्ट्र तट में मात्र इलास्मोब्रान्चस तथा धोमा, पकड़ का लगभग 50% रहा। निःसंदेह, यह अध्ययन दर्शाता है कि बडी संख्या में मध्यम एवं बड़े आकार के ट्रॉलरों के प्रचालन से तलमज्जी मात्स्यिकी संसाधन क्षेत्र को संपोषित किया जा सकता है।