प्रस्तावना
भारतीय मात्स्यिकी सर्वेक्षण 26 अगस्त, 1946 को गहन समुद्री मत्स्यन स्टेशन के नाम से देश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु युद्धोतर काल में स्थापित हुआ। देश में मात्स्यिकी विकास के नए ज्ञान की सीमा के साथ, संस्थान को 1970 के दौरान समन्वेषी सर्वेक्षण एवं मछली स्टॉक निर्धारण का बड़ा उत्तरदायित्व नियत किया गया था। तभी से संस्थान भारतीय अनन्य आर्थिक क्षेत्र में समुद्री मात्स्यिकी संसाधनों के समन्वेषी सर्वेक्षण में लगा है। संस्थान विगत में संपोषित प्रयास के ज़रिए स्टॉक साइज़, संसाधन संयोजन, मौसमी एवं जीव विज्ञान पर सूचना के साथ समुद्री मात्स्यिकी पर विशाल मात्रा में आँकड़े विकसित किया है। संग्रहित आँकड़े बुलेटिन, चार्ट, अटलस, प्रासंगिक कागज़ात एवं विशेष प्रकाशनों के रुप में प्रकाशित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रकाशनें, विशेषकर प्रारंभ में प्रकाशित बिना सारांश एवं संक्षेप में थे। इन प्रकाशनों में, संस्थान के प्रारंभ से सभी ऐसे प्रकाशनों के संक्षेप सम्मिलित है जो प्रयोक्ता द्वारा इन प्रकाशनों को आसानी से एक्सेस कर सकते है।
कुछ पूर्व प्रकाशनों में संक्षेप नहीं है। जिन प्रकाशनों का संक्षेप तैयार किया है उसको ( चिह्नित) किया है तथा प्रकाशन जिसमें लेखकों के पहले ही संक्षेप है, ऐसे संक्षेप इस खंड में दोबारा तैयार किया है।